गाजियाबाद, नगर संवाददाता: साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त रहे युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है आरोपियों ने विरोध करने पर उसकी मां और बहन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले एक युवक से उसकी दो वर्ष पहले दोस्ती थी। इस दौरान युवक से कोई बात नही होती थी। उनका कहना है छह फरवरी को युवक ने धमकी देकर उन्हे दिल्ली के नंद नगरी स्थित फ्लैट पर बुलाया। जहां गलत काम करने का दबाव डाला। इस दौरान विरोध करने पर हुक्के के पाइप से पिटाई की। युवती ने बताया मौके पर मौजूद युवक के दोस्तो ने उसका साथ दिया। घटना के बाद डरी हुई युवती ने आरोपियों का विरोध किया। जिस पर उसके मां-बहन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे होटल में रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। युवती ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को उनकी मां उन्हें साथ लेकर आई। जिसपर अगले दिन आरोपी ने उनके घर पर हमला किया। जिसके बाद युवती की शिकायत पर शनिवार को युवक सहित उसके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















