गाजियाबाद, नगर संवाददाता: बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर स्कूटी सवार एक महिला के हाथ से पर्स लूट लिया। महिला एक एजुकेशन कंसल्टेंट की पत्नी हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर-3 में रहने वाले धनंजय राय एजुकेशन कंसल्टेंट हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनकी पत्नी श्वेता राय स्कूटी पर सवार होकर खरीदारी करने जा रही थी। जैसे ही वह राकेश मार्ग पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, बदमाश तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गए। उन्होंने बताया कि श्वेता के पर्स में 10 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, डेबिट, क्रेडिट कार्ड व अन्य जरूरी सामान था। सिहानी गेट कोतवाल कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















