गाजियाबाद, नगर संवाददाता: सर्वोदय अस्पताल के वित्त निदेशक की कार से चोरों ने ईसीएम खोल लिया है। यह वारदात गुरुवार की रात गांधी नगर इलाके की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सर्वोदय अस्पताल के वित्त निदेशक विनोद कुमार गुप्ता गांधी नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह गुरुवार की रात भी अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। शुक्रवार की सुबह वह उठे और गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। संदेह होने पर देखा तो गाड़ी मे से ईसीएम गायब था। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...


















