सम्भल, नगर संवाददाता: प्रयास एक पहल संस्था की ओर से बसंत पंचमी के त्यौहार का आयोजन शहजादी सराय स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन विद्यालय में बड़े ही हर्ष के साथ किया गया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने सर्वप्रथम सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों को कॉपी पेंसिल बाटी गई। संस्था की अध्यक्ष मोना सिंघल ने कहा कि बसंत पंचमी की तिथि को ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रकट दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व न केवल प्रकृति में नए संचार का का होता है बल्कि यह जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को भी दर्शाता है। मां सरस्वती के आशीर्वाद से ज्ञान रूपी प्रकाश से ही जीवन में उजाला होता है। ज्ञान का महत्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि है। बसंत पंचमी के आने के साथ ही बसन्त ऋतु का आगमन भी होता है। बसंत पंचमी के आने के साथ ही ब्रज में होली की शुरुआत होती है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को लेखन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान श्वेता गंभीर, रीना सिंघल, डॉ ऋतु सक्सैना, संध्या गर्ग, नीलम गुप्ता, पुष्पा ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रही।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















