सम्भल, नगर संवाददाता: नगर के आनंद बिहार कालोनी स्थित मंदिर पर लायनेस क्लब परिजात के तत्वावधान में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। मंगलवार को लायनेस क्लब परिजात की महिलाओं द्वारा बड़े उमंग एवं उत्साह के साथ बसंत ऋतु के आगमन पर बसंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। भक्ति भाव से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर सदस्य भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। एक दूसरे को पीले चंदन का टीका लगाया और पीले फूलों से होली भी खेली। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष प्रतिज्ञा गर्ग ने कहा की बसंत ऋतु को ऋतुराज कहा जाता है। बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का संदेश देती है। इस दिन ज्ञान एवं कला की देवी मां सरस्वती का जन्म मनाया जाता है। कविवर निराला बसंत ऋतु के कवि माने जाते हैं। वे कहते हैं कि बसंत आया भरा हर्ष वन में मन नवोत्कर्ष छाया स्वतंत्रता आंदोलन के समय भी क्रांतिकारियों को प्रेरणा देने के लिए मेरा रंग दे बसंती गीत में बसंत का वर्णन किया गया है। बसंत ऋतु में स्वयं प्रकृति नए खिले फूलों से सज कर और दूर तक फैले खेतों में पीली सरसों का आंचल पहला ए आनंद विभोर हो झूमती दिखाई देती है। सब लोग भी उसका अनुसरण कर पीले पीले वस्त्र धारण करते हैं। बसंत पंचमी से ही होली का प्रारंभ होता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिज्ञा गर्ग, सचिव संध्या रस्तोगी, कोषाध्यक्ष नीरा गर्ग, मीनाक्षी सिंघल, अनुराधा रस्तोगी, मंजू गुप्ता, कविता गंभीर इत्यादि सदस्य उपस्थित रहीं।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....


















