गाजियाबाद, नगर संवाददाता: एक पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गौतमबुद्धनगर में तैनात पीड़ित महिला कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बड़ौत की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा में तैनात है। उसने बताया कि करीब तीन साल से राजपुताना राइफल्स में तैनात फौजी सज्जन सिंह के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी सज्जन सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी उसे सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले जाता था और उसके साथ संबंध भी बनाता था। तीन साल से वह लगातार ऐसा कर रहा है। आरोपी के घर वाले भी उसे पुत्रवधू की तरह मानते थे लेकिन अब सज्जन सिंह की शादी कहीं और तय कर दी है। उसने जब इस संबंध में आरोपी सज्जन सिंह से बात की तो उसने साफ साफ शादी करने से मना कर दिया। सिहानी गेट कोतवाल कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता व आरोपी दोनों मूलरूप से बड़ौत के रहने वाले हैं। आरोपी फौजी सज्जन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















