बहराइच, नगर संवाददाता: फखरपुर पुलिस ने जालसाज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के ऊपर परिवार रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर कर अन्य व्यक्तिओं का नाम अंकित कर जालसाज करने का आरोप था। ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर लगभग दो साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी गुरूवचन का ग्राम विकास अधिकारी विनयकांत गौतम से अच्छे संबंध थे। संबंध होने के कारण वह कार्यालय आता जाता रहा। इसीबीच वह वीडीओ से अच्छे संबंध होने का फायदा उठाकर उनके न रहने के दौरान परिवार रजिस्टर में फर्जी लोगों का नाम अंकित कर हस्ताक्षर बना दिया। जब प्रकरण वीडीओ के संज्ञान में आया तो वह थाने में उसके खिलाफ मुदकमा दर्ज करवाएं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गई। साक्ष्य मिलने के बाद फखरपुर थानाध्यक्ष श्री्रप्रकाश त्रिपाठी ने एसआई गजेंद्र पांडेय, सिपाही विकास कुमार व प्रेम चैरसिया को आरोपी को गिरपतार करने के लिए भेजा। टीम ने आरोपी के घर के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वीडीओ की तहरीर पर 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। रविवार को उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















