बागपत, नगर संवाददाता: बागपत जनपद कोतवाली में एक कैंसर पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और सोमवार की सुबह थाना पहुंचकर स्वयं को पुलिस के हवाला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागपत कोतवाली शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला में रहने वाला गुलफान कैंसर से पीड़ित है। बिमारी के कारण पूर्व में दो पत्नियां छोड़कर जा चुकी हैं। उसने तीसरी शादी मुस्कान नामक युवती से की थी, लेकिन उसके साथ भी झगड़ता रहता था। गुलफाम की दूसरी पत्नी से उसको एक बेटी थी, जो उसके ही पास रहती थी। पारिवारिक कलह ने बनाया हत्यारा गुलफाम हेयर कटिंग का कार्य करता है। आसमा उसकी पहली पत्नी थी, जबकि दूसरी पत्नी रेशमा से उसको एक बेटी थी। रेशमा भी उसको छोडकर चली जा चुकी है। गुलफाम की तीसरी मुस्कान गर्भवती थी। रविवार रात को दोनों के बीच कहा-सुनी हुई ओर तंग होकर गुलफान ने अपनी पत्नी और बेटी का गला दबाकर हत्या कर दिया। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि गुलफान स्वयं चलकर थाना आया और अपना गुनाह स्वीकार किया। पुलिस ने गुल्फाम को गिरफतार करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















