बहराइच, नगर संवाददाता: मैना बदरौली गांव में आग लगने से खाना बना रही एक महिला की जलकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के घर में कोहराम मचा हुआ है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के मैना बदरौली गांव निवासी गुरूनारायन वर्मा सोमवार सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। करीब पूर्वाह्न 10 बजे उनकी पत्नी 55 वर्षीय मुन्नी देवी घर में अकेली थी और छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय साड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। महिला की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। आसपास के लोग काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाए, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग में जिंदा जलकर मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















