शाहजहांपुर, नगर संवाददाता: शाहजहांपुर में तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 70 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द ने बताया कि बीती देर रात तिलहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चीनी मिल्स ग्राउंड के पास किसान युनियन कार्यालय के सामने से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्करों के कब्जे से ढाई किलो अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला एजाज नगर गौटिया निवासी आरिफ व इकरार हुसैन और थाना अलीगंज के मंडोरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार है। एसपी एस आनंद ने बताया की बरामद अफीम की कीमत अन्तर-राष्ट्रीय बाजार में करीब 70 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वो लोग झारखण्ड निवासी शामी अली और आस-पास के जनपदों में अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीदते हैं। जिसके बाद खरीदी गई अफीम को पंजाब ले जाकर अच्छे कीमत पर बेच देते हैं। बरामद अफीम भी तस्करी कर पंजाब ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















