गुरुग्राम, नगर संवाददाता: मंगलवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 16 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में 342 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 304 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने 2651 लोगों के सैंपल लिए और कोरोना जांच के लिए भेज दिए। गुरुग्राम में 7,71,762 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या 58,391 हो चुकी है और इसमें 57,694 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों की कम हो रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना जांच शिविर लगाना जारी रखे हुआ है। डाक्टर विरेंद्र का कहना है कि जबतक एक भी मरीज मिलेगा, जांच जारी रहेगी। कोरोना वायरस खत्म होने तक कोई कोताही नहीं बरतनी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














