मुरादनगर, नगर संवाददाता: बंबा मार्ग स्थित श्मशान घाट में छत गिरने के बाद राहत कार्य करने वाले दस युवाओं को महिला उन्नत्ति प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। बता दे कि गत तीन जनवरी को बंबा मार्ग पर श्मशान घाट परिसरी में छत गिर गई थी। जिसमें 60 से अधिक लोग दब गए थे। इस हादसे में 24 की मौत व तीस से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया गया। लोगों ने मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। इसमें कई लोगों द्वारा सराहनीय काम किया था। संस्था की अध्यक्षा दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हादसे के बाद अपनी जान पर दबे लोगों की जान बचाने वाले रवि चैधरी, योगेन्द्र फोगाट, सुधीर, निशांत, नवीन, गगन, रोहित, शानू व अंकित को प्रतीक चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शैली त्यागी, मनोज, मनमोहन, प्रीति, पंकज सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















