मोदीनगर, नगर संवाददाता: मंगलवार रात बदमाश बीच आबादी से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के बाद कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कस्बा निवाड़ी में सारा मार्ग पर चार सौ केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस बिजली के ट्रांसफार्मर से कई कॉलोनियों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दस बजे के आसपास आधा दर्जन से अधिक बदमाश आए और वह चलती लाइन से ही बिजली का तार काटकर ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















