मोदीनगर, नगर संवाददाता: एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की एक स्कूटी के अलावा नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। मौज मस्ती करने व प्रेमिकाओं को मंहगे गिफ्ट देने के लिए बदमाश वाहन चोरी करते थे। थानाप्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली कि नगर में दो बदमाश चोरी का वाहन बेकने के लिए मेरठ की और जा रहे थे। सूचना मिलते ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर सौंदा कट पर वाहन चैकिंग अभियान शुरू कर दी। इसी बीच एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए ,जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम निखिल व साजिद निवासी गांव अमराला थाना भोजपुर बताया। पुलिस ने युवकों के पास से स्कूटी व 110 ग्राम अल्प्रोजोलम पाउडर बरामद किया है। थानाप्रभारी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर से वाहन चोरी करके मेरठ व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचते है। बदमाशों ने बताया कि वह चोरी का वाहन बेचकर अपने प्रेमिकाओं के साथ घूमने के लिए जाते थे और उन्हें मंहगे गिफ्ट भी देते थे। थानाप्रभारी ने बताया कि बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















