रूट चार्ट से ही केंद्रों तक पहुंचेगी वैक्सीन

गाजियाबाद, नगर संवाददाता: कोरोना वैक्सीन को वैक्सिनेशन केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। रूट चार्ट के द्वारा ही प्रत्येक वैक्सिनेशन केंद्र पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। केंद्रों पर रोजाना वैक्सीन की मांग के अनुसार इसे जिला मुख्यालय पर बनी कोल्ड चैन से पहुंचाया जाएगा।
वैक्सिनेशन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी को अंजाम दे दिया है। वैक्सीन को जल्द ही जिला मुख्यालय पर बने मुख्य कोल्ड चैन पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। वैक्सीन को सबसे पहले जिला मुख्यालय पर बने कोल्ड चैन में दो से चार डिग्री तापमान में स्टोर किया जाएगा। जिला मुख्यालय की कोल्ड चैन से रोजाना मांग के अनुसार सभी 48 केंद्रों पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर बने कोल्ड चैन से सभी 48 वैक्सिनेशन केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर दिया गया है। रूट चार्ट के माध्यम से ही वैक्सीन को केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन को सबसे पहले जिला मुख्यालय पर स्थापित किये गए कोल्ड चैन में रखा जाएगा। इसे दो से चार डिग्री तापमान पर रखा जाएगा। इसके बाद इसे वैक्सिनेशन केंद्रों तक भेजा जाएगा। रोजाना मांग के अनुसार जिला मुख्यालय से वैक्सिनेशन केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रूट चार्ट तैयार कर दिया गया है। रूट चार्ट के माध्यम से ही इन्हें केंद्रों तक भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here