गाजियाबाद, नगर संवाददाता: इंदिरामपुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित शनि मंदिर के पास से अज्ञात चोर कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज लेकर भाग गए। मामले में वसुंधरा सेक्टर-10डी में रहने वाले सतेंद्र सिंह भदौरिया ने इंदिरापुरम थाना पुलिस में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। सतेंद्र सिंह ने बताया की मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। इस दौरान कार को मंदिर के पास ही खड़ा कर दिया। आरोप है मंदिर से दस मिनट बाद वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा हुआ मिला। जिसमें से लैपटॉप बैग में रखे दस्तावेज और लैपटॉप चोरी हो गया। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















