गाजियाबाद, नगर संवाददाता: कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-पांच में मैकेनिकल इंजीनियर के घर के बाहर से अज्ञात बदमाश कार के पहिये खोल कर फरार हो गए। सोमवार रात हुई चोरी पर इंजीनियर की शिकायत पर कौशांबी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वैशाली सेक्टर पांच में रहने वाले सुलभ जैन साहिबाबाद स्थित टाटा कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर है। सुलभ ने बताया कि रात में घर के बाहर कार खड़ी की थी। इस दौरान सुबह घर से बाहर आने पर कार के पहिये चोरी मिले। सुलभ का कहना है आरोपी घटना को अंजाम देकर कार में ईंट लगाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इस दौरान कार को क्षतिग्रस्त भी किया है। जिसपर पुलिस सहायता नंबर पर शिकायत कर कौशांबी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















