गाजियाबाद, नगर संवाददाता: यूपी गेट बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के चलते लागू डायवर्जन से मंगलवार को सड़कों पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा है। वहीं आंदोलन स्थल से पुलिस ने मंगलवार को 52 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यूपी गेट बॉर्डर पर आंदोलन के 39वें दिन टीएचए की सड़को पर वाहनों का दबाव बना रहा। इस दौरान कौशांबी-महाराजुर बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर और चंद्रनगर पर व्यस्त समय में वाहनों का दबाव देखने को मिला है। साथ ही मोहनगर चैराहे, कौशांबी और वैशाली के आंतरिक रास्तों पर रुक-रुककर वाहनों की आवाजाही जारी रही। इस दौरान सीआईएसएफ मार्ग पर जलभराव के चलते दिन भर वाहन चालक जलभराव और जाम की समस्या से जूझते रहे। वहीं, मंगलवार को आंदोलनस्थल पर निगरानी कर रही पुलिस ने 52 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की हैं। इस दौरान आंदोलन स्थल पर खुफिया विभाग और सादे कपड़ों में भी पुलिस अराजक लोगों पर नजर रखे रही। साथ ही आंदोलन में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल, महिला पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। एसपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आंदोलन स्थल की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















