गाजियाबाद, नगर संवाददाता: मधुबन बापूधाम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ सरेराह अश्लीलता का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने विरोध किया तो उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। मधुबन बापूधाम कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अश्लीलता, मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक कपिल और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है। युवती का कहना है कि आरोपी कपिल आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। घर से निकलना भी उसने दुश्वार कर रखा है। रास्ते में आते-जाते अश्लील टिप्पणी करता है। पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के चलते वह अबतक आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करती रही। लेकिन दो दिन पहले आरोपी ने बाजार जाते समय सरेराह अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इतने में आरोपी का भाई डीपी आ गया। उसने उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















