नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) की मोबाइल पेट्रोलिंग टीम ने लापता हुए दो साल के एक बच्चे को ढूंढ कर उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुंचाया। डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल कंवर राकेश और कॉन्स्टेबल रामस्वरूप की टीम अपनी बीट एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें मुनिरका गांव के बाबूलाल चैक से एक लापता बच्चे के बारे में जानकारी मिली। जब पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो बच्चा कॉलर के साथ मौजूद था लेकिन बातचीत करने पर वह अपने घर का पता नहीं बता पाया। पेट्रोलिंग टीम तुरन्त बच्चे को अपने साथ लेकर उसके माता-पिता की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पेट्रोलिंग टीम अनाउंसमेंट करते हुए किशनगढ़ इलाके में पहुंची तो एक व्यक्ति अनाउंसमेंट सुनकर पेट्रोलिंग वैन के पास आया जो, अपने लापता बच्चे की तलाश कर रहा था। उसने पुलिस के साथ अपने बेटे को देखते ही पहचान लिया और बच्चे ने भी अपने पिता की पहचान कर ली, जिसके बाद पीसीआर की टीम ने किशनगढ़ पुलिस की मौजूदगी में बच्चे को उसके पिता के हवाले कर दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















