नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज देशवासी किसान दिवस पर देश के उन अन्नदाताओं की अपनी ताकत दें, जो इतनी कड़कड़ाती ठंड में भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन देश के किसानों को समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। आज किसान दिवस पर देश के उन अन्नदाताओं की आवाज को ताकत दें जो कड़कड़ाती ठंड में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं दिल्ली भाजपा के नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और किसान दिवस की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि देश के सभी अन्नदाताओं को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। किसान आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं, उनके परिश्रम व संघर्ष के कारण देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि देश के किसानों की आवाज बुलन्द करने वाले राजनेता और भारत के पांचवे प्रधानमंत्री श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की जयंती पर शत् शत् नमन। किसान दिवस पर देश के सभी अन्नदाता किसान भाइयों एवं बहनों को हृदय से बधाई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















