कुशीनगर के विद्युत विभाग द्वारा लगे शिकायत निवारण महा कैम्प में ठंड के कारण तेरह उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों का हुआ सुधार

कुशीनगर, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विद्युत उप केंद्र पडरौना पर अधिशासी अभियंता सुनील चंद श्रीवास्तव के निर्देश पर विद्युत शिकायत निवारण महा कैंप लगाया गया। ठंड के कारण विद्युत उपभोक्ता ईस लगे कैम्प में नहीं सरीक हुए। जिसमें उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव, अवर अभियंता सर्वेश दुबे उपस्थित रहे। कैंप में 13 उपभोक्ताओं द्वारा ओटीएस का लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया। 8 उपभोक्ताओं के बिलो का सुधार किया गया। 4 लोड बढ़ाएं गए और 3 गांव का ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि की गई। इस संबंध में जूनियर ईंजिनियर सर्वेश दूबे ने बताया कि ठंड के कारण विद्युत उपभोक्ता कैम्प में नहीं आये है। अगले कैम्प में पुनः विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों के निवारण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here