योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 नए चेहरे, 5 को मिली पदोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश/नगर संवददाता : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। इन 23 मंत्रियों में 18 नए चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए, जबकि 5 मंत्रियों को पदोन्नति मिली है। संघ की सहमति से इन पर अंतिम मुहर लगाई गई थी।
मंत्रिमंडल में नए चेहरे तय करते समय जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन का भी ध्यान रखा है। मंत्रिमंडल में कुछ चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं।
ये नए चेहरे बने मंत्री : श्रीराम चौहान, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, चौधरी उदयभान, अनिल शर्मा, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश चंद्र द्विवेदी, चंद्रिका उपाध्याय, जीएस धर्मेश, महेश चंद्र गुप्ता, विजय कश्यप, विनय शाक्य, रामनरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण।

ये बने कैबिनेट मंत्री : डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री, चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री, सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री, अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण

इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार : नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here