रायपुर, छत्तीसगढ़/नगर संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस साल सितंबर में ग्रामीणों को अगवा करने के मामले में कथित तौर पर शामिल रहने वाले सात व्यक्तियों सहित आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (दंतेवाड़ा रेंज) सुंदरराज ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की एक ज्वाइंट टीम ने चिंतनगुफा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जंगल से उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। वे सभी निचले कैडर के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिसोल्यूट एक्शन) और जिला बल के जवान शामिल थे। डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति बुधरा (24), सोधी वेगुर (38), माडवी देवा (25), दिरडो पूजा (23), दिरडो पांडू (19) और माडवी कोसा (36) कथित तौर पर चिंतागुफा के महिला सरपंच सहित कम से कम से कम 10 ग्रामीणों को अगवा करने की घटना में शामिल थे। यह घटना इस साल 15 से 19 सितंबर के बीच हुयी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
















