कृष्णा, आंध्र प्रदेश/नगर संवाददाताः आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक नाव के पलटने के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी और सैंकड़ों लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। कृष्णा जिला कलेक्टर बी लक्ष्मी कांतम ने सोमवार को बताया, ‘लापता लोगों की तलाश जारी है। सरकार ने इस घटना में जांच के लिए सीनियर कमिटी को नियुक्त किया है। पुलिस ने भी 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश सरकार व एनडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया, ‘चार टीमों के साथ यहां कल से राहत कार्य जारी है, लापता लोगों की तलाश करने में गोताखोर जुटे हुए हैं।‘ टीम घटना आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के इब्राहिमपट्टनम क्षेत्र की है। हादसे के वक्त नाव में 35 से 40 लोग सवार थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय हुई, जब बोट भवानीपुरम में पुन्नामी घाट से फेरी गांव के पवित्रा संगम की ओर जा रही थी। पवित्र संगम की ओर लौटते वक्त बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गई। प्राइवेट कंपनी के इस बोट में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उप-मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा, विपक्ष के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी और अन्य लोगों ने मृतकों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर दुख जताया। राहत और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा खुद घटनास्थल पर गये और पुलिस को लापता लोगों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त बलों को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे की जांच के निर्देश भी दे दिए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...












