अमरावती, नगर संवाददाता: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा को कृष्णा जिले के नुजविद मंडल के गोलापल्ली गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो को टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन का ड्राइवर घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि हम वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को विजयवाड़ा और नुजविद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तत्काल उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। राजभवन के एक बयान के अनुसार, राज्यपाल को जिला अधिकारियों ने बताया कि नुजविद मंडल में लॉयन थांडा से संबंधित मजदूर बापुलपडू मंडल की ओर एक ऑटोरिक्शा से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है। हरिचंदन ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












