सीवान, बिहार/ब्रजेश पाठकः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एव अपराध नियंत्रण संगठन की स्थापना व राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल आयोजन हेतु रविवार दोपहर को अचल सिंह जिलाध्यक्ष गोपालगंज के निवास स्थल मांझा गढ़ मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी सुजीत शुक्ला ने किया। गोपालगंज जिला अध्यक्ष आंचल सिंह ने सभा में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन की गरिमा को इससे जुड़े एक एक सदस्य को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पद चिन्हों पर चलना पड़ेगा। इससे जुड़े हुए एक-एक पदाधिकारी एक-एक सदस्य की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन पर दाग लगे। संगठन को मजबूत बनाने तथा हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल आयोजन हेतु रणनीति पर चर्चा की गई चुकी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन की स्थापना दिवस मनाने के लिए संगठन के जुड़े सभी पदाधिकारी गण शिरकत करने वाले हैं, बैठक में उपेंद्र कुमार, दुबे राणा सिंह, अमित कुमार, इमाम अली खान, विकाश सिंह, सुरेश प्रसाद, कुंज बिहारी यादव, चंदन श्रीवास्तव, डॉ सुशील कुमार सिंह, वीरेश पाठक, संजय कुमार के आलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण संगठन के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















