बिलासपुर.नागपुर के बीच 11 दिसंबर से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन

रायपुर, नगर संवाददाता। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और महाराष्ट्र के नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और इसका ठहराव रायपुरए दुर्ग और गोंदिया में होगा।
बिलासपुर रेलवे प्रशासन के अनुसार 11 दिसंबर से बिलासपुर से नागपुर के बीच सप्ताह में 6 दिन वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। वंदेभारत ट्रेन के बिलासपुर से नागपुर के बीच केवल तीन ही ठहराव होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुरए दर्ु्ग और गोंदिया में होगा। वंदेभारत ट्रेन 412 किमी की दूरी मात्र 5ः30 घंटे में तय करेगी। बिलासपुर से छूटने के बाद ये ट्रेन रायपुरए दुर्ग और गोंदिया के बाद सीधे नागपुर में रुकेगी।
बिलासपुर से सुबह 6ः45 बजे चलकर 8ः06 बजे रायपुरए 8ः47 बजे दुर्गए 10ः30 बजे गोंदिया होकर अपराह्न 12ः15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नागपुर से अपराह्न 2ः05 बजे रवाना होगी और 15ः45 बजे गोंदियाए 17ः30 बजे दुर्ग और शाम 18ः08 बजे रायपुर पहुंचेगी। शाम 19ः35 बजे अपने अंतिम स्टेशन बिलासपुर पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बजट में अगले तीन वर्ष के भीतर नई तकनीक एवं साज.सज्जा की 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी। उसी के तहत इसका यह संचालन शुरू हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here