लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब धर्म की बात करने लगे हैं। लखनऊ में आज एक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान राम व कृष्ण को विष्णु का अवतार बताया। इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा से हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने भगवान राम की कृपा से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि मैने भी भी किसी उद्घाटित योजना का परियोजना का उद्घाटन नहीं किया। भगवान राम की कृपा थी, कि हमने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कोई भी नया काम नहीं कर रही है। वह तो उन सभी कामों का सिर्फ उद्घाटन कर रही है, जो हमारी सरकार ने किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के साथ भगवान श्रीराम भी हमारे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था के साथ बाजारों को काफी नुकसान हुआ हैं। वहीं नोटबंदी से फायदा क्या हुआ हमें बता दें। देश में नोटबंदी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले जो बुराइयां थी वह आज भी हैं। आप के पास एक्सपर्ट हैं फिर भी आप लगातार जीएसटी में संशोधन कर रहे हो। अब तो चुनाव जैसे-जैसे आएगा आप संशोधन पर संशोधन करेंगे। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि देश भर के अर्थशास्त्री नोटबंदी को गलत बता रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने भी नोटबंदी को गलत बताया। इसके बाद जीएसटी ने बाजार को गिरा दिया। हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। अखिलेश से पूछा गया कि उन्होंने चुनावों में ये सभी बात जनता को तो बताई थी, इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि जनता को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं समझे, अब समझ रहे हैं। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विकास के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों ने लेते हुए कहा कि पिछले आठ महीने में सिर्फ नफरत का विकास हुआ। आठ महीने में कोई नया काम नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में सिर्फ नफरत का विकास हो रहा है। लोकतंत्र में जनता मौका देती है और निकालती भी है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि मैं कभी दोस्त नहीं बदलता। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। उनकी और राहुल गांधी की दोस्ती आगे भी जारी रहेगी। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में उनसे भी दोस्ती हो जाएगी। परिवार में मचे घमासान पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब कोई झगड़ा नहीं है। कुर्सी के जाने के बाद लड़ाई भी खत्म हो गई। अखिलेश यादव ने कहा कि हम आने वाले समय में जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे। फिलहाल अभी संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















