रायबरेली, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः रायबरेली में गुरुवार रात गश्त पर निकले पुलिस वाहन को ट्रक ने पीछे से रौंद दिया जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला सिपाही विनय शुक्ला पुलिस वाहन ड्राइवर कृष्ण नारायण मिश्रा और होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह चारों लोग बीती रात लगभग 11:00 बजे रायबरेली प्रतापगढ़ हाईवे पर बगहा पेट्रोल पंप के पास गश्त पर थे। तभी पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रभारी थाना अध्यक्ष जीडी शुक्ला समेत चारों लोग घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सिपाही विनोद शुक्ला, ड्राइवर कृष्ण नारायण, होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि जीडी शुक्ला को प्राथमिक चिकित्सा के बाद वापस भेज दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















