संत रवीदास नगर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः शराब के नशे में धुत एक पिता ने गुरुवार को पत्नी से विवाद के बाद छह वर्षीय पुत्री को उठाकर फेंक दिया। वह जलते चूल्हे पर जा गिरी। गनीमत रही कि मां ने उसे लपक लिया अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। इस घटना में मासूम आंशिक रूप से झुलस गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले पिता फरार हो गया। पुलिस उसके छोटे भाई को लेकर थाने लौटी। घटना बुधवार देर रात सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव की है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत देर रात घर पहुंचे मोहन उर्फ गुड्डू नट से सीमा का किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। वह गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। यह देख छह वर्ष की सुनीता बीच में आ गई और मां को बचाने का प्रयास किया। इस पर गुड्डू ने बेटी को उठाकर फेंक दिया जो चूल्हे पर जा गिरी। उसे बचाने को मां लपकी तब तक वह आंशिक रूप से झुलस चुकी थी। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची लेकिन इसके पहले ही गुड्डू फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई नन्हें को हिरासत में ले लिया है। सीमा के अनुसार नन्हें भी भाई का साथ दे रहा था। मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















