अलीगढ़, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति की रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन बेहद जानलेवा साबित हो रहे हैं। आज अलीगढ़ में ट्रक ने पुलिस जीप को तेज टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दारोगा के साथ चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। अलीगढ़ में आज गांधीपार्क इलाके के कमालपुर बाईपास पर अलीनगर में अनियंत्रित ट्रक ने गश्त कर रही पुलिस जीप को रौंदा। इस हादसे में पुलिस जीप के चालक खजान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दारोगा ओबेन्द्र सिंह समेत चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पर एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















