हिसार, हरियाणा/नगर संवाददाताः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामा रामबाबू अग्रवाल सहित तीन लोगों पर शहर के डॉ. बीबी नागपाल ने केस दर्ज कराया है। इसमें रामबाबू के अलावा सीए अनिल यादव व उनकी पत्नी आरती पर मामला दर्ज हुआ हैं। डॉ. नागपाल ने शेयर के लिए सीए को करीब ढाई लाख रुपये का चेक दिया था। पुलिस के अनुसार डॉ. नगपाल उस समय रामबाबू की फर्म में ही थे। आरोप है कि चेक देने के बाद उनको शेयर नहीं मिले। साथ ही जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो उनको वह भी नहीं दिया गया। इसको लेकर वह 2011 के बाद ही लगातार पैसा वापस लेने के लिए प्रयासरत हैं। पैसा नहीं मिलने और उनके साथ चेक देने के बाद धोखे से पैसा निकालने के आरोप परं रामबाबू सहित तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं रामबाबू ने बताया कि सीए अनिल ने डॉ. नागपाल ही नहीं काफी अन्य लोगों का पैसा भी हड़प लिया था। इस पर उनकी तरफ से सीए अनिल पर करीब तीन साल पहले केस दर्ज कराया था। डॉ. नागपाल से भी सीए ने अपनी पत्नी के नाम चेक लेकर पैसा लिया था और शेयर भी नहीं दिया। उनका इस मामले कोई संबंध नहीं है। वह पुलिस व अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














