नई दिल्ली/नगर संवाददाताः सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने एक बार फिर दिल्ली में बड़े अभियान की तैयारी में हैं। देशभर में चुनाव सुधार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर अभियान शुरू करेंगे। इसका आगाज अन्ना हजारे के नेतृत्व में 16 अप्रैल को इंडिया हैबिटेट सेंटर में एक सेमिनार से होगा। इस अभियान में देश के सर्वाधिक चर्चित पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति और एन गोपाल स्वामी, पूर्व आइएएस अधिकारी जयप्रकाश नारायण, एडीआर प्रमुख जगदीप छोकर सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर अन्ना हजारे के करीबी और इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े अधिकारी सुनील लाल ने बताया कि सेमिनार में इस बात पर चर्चा होगी कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता कैसे लाई जाए। अभियान की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विशेषज्ञों के सुझाव को चार्टर के तौर पर तैयार किया जाएगा, जिसे अन्ना हजारे अगले दिन जारी करेंगे। इसे चुनाव आयोग के अलावा देश के प्रमुख लोगों को सौंपा जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















