कांकेर, छत्तीसगढ़/नगर संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में स्थित बीएसएफ की 122वीं बटालियन के कैंप में जवान टी.आर. जयसिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सुबह जवान और उसके साथी बीएसएफ के कैंप में थे। इस दौरान वहां मौजूद जवानों ने शिविर में गोली चलने की अवाज सुनी। इसके बाद सभी टी.आर. जयसिंह के बैरक की तरफ भागे। वहां जवानों देखा कि जयसिंह जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके शरीर से खून निकल रहा है। जवानों ने इसकी सूचना तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को दी और जयसिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयसिंह तमिलनाडु के कन्याकुमारी का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जवान की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
















