इटावा, यूपी/नगर संवाददाताः इटावा पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को शहीद नितिन यादव के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजनों से सीएम अखिलेश ने मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया और शोकाकुल परिवार को 20 लाख का चेक दिया। इटावा के चौबिया इलाके के रहने वाले 24 साल के नितिन यादव जम्मू के बारामूला में आर्मी कैम्प पर हुए हमले में शहीद हो गए थे। वह माकपा नेता मुकुट सिंह के भतीजे थे। नितिन के घर में बड़े भाई सचिन और एक छोटी बहन है। नितिन ने इटावा के कर्मक्षेत्र डिग्री कॉलेज से 2 साल पढ़ने के बाद स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद वे 2013 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















