भरतपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में गुरुवार देर शाम को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मामला कस्बे की ब्रहावाद सड़क का है। यहां एक अनियत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर खल के बारों से लदी ट्रोली के साथ था और यह टक्कर इतनी भीषण थी की एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मामल की सूचना मिलते है पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार सिंघाड़ा गांव निवासी युवक मुकेश और राम सिंह बाइक से बयाना से गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रेक्टर ट्रोली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश जाटव की मौत हो गई, रामसिंह को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। रुदाव्ल थाना प्रभारी बनयसिंह ने बताया की मृतक के पिता तोताराम ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















