रिपोर्टर-: संदीप कुमार वैष्णव, अजमेर, 7 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को कोटड़ा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट हॉस्पिटल के भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का आकलन किया। देवनानी ने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित एवं निर्माणित किया जाए तथा संपूर्ण निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इससे भविष्य में अस्पताल भवन सुरक्षित, मजबूत एवं दीर्घकालीन उपयोग योग्य सिद्ध हो सकेगा। उन्होंने भवन निर्माण से संबंधित भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सैटेलाइट हॉस्पिटल के निर्माण से स्थानीय जनता को अत्याधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने मरीजों तथा उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्राम के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को तुरंत संज्ञान में लेकर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससेअस्पताल जल्द से जल्द आमजन को समर्पित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा, एनएचएम अजमेर के एक्सईएन श्री सी. पी. संचेती तथा निर्माण एजेन्सी से राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















