इलाहाबाद, यूपी/नगर संवाददाताः इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष आदिल हमजा की पजेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए झिगना पुल से टकरा गई। गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें सवार दो छात्रों मनीष सैनी और अंकित पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय कर्मचारियों सहित सभी छात्र संगठनों में मायूसी छा गयी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीते 30 सितंबर को हुए छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष आदिल हमजा अपने आधा दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ लखनऊ जा रहे थे. मृतक अंकित पांडेय छात्रसंघ के पूर्व सांस्कृतिक मंत्री भी रह चुके थे, जबकि मनीष सैनी वर्तमान में सांस्कृतिक मंत्री थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















