इंदौर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को मिल रहे चीन के समर्थन का विरोध तेज हो गया है। इंदौर में सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतर कर चाइनीज सामान की होली जलाई. गुरुवार सुबह शहर के राजवाड़ा पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद चाइनीज सामग्री को आग के हवाले कर दिया गया। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन के रुख से देश में काफी गुस्सा हैं। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी चाइनीज सामान के बहिष्कार का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में जिला प्रशासन और पुलिस ने बकायदा आदेश जारी कर चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी हैं। वहीं, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भी चाइनीज सामान बेचे जाने का विरोध किया हैं। कुछ इसी अंदाज में पड़ोसी मुल्क के सामान का बहिष्कार किए जाने का भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी विरोध किया था। हालांकि, विजयवर्गीय ने बाद में इससे जुड़े ट्वीट को हटा दिया था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















