रिपोर्टर: राजकुमार शुक्ला, वैशाली नगर में आयोजित वैशाली नगर गरबा का चार दिवसीय भव्य महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस सांस्कृतिक महापर्व का कुशल संचालन श्रीमती प्रियंका पांडे द्वारा किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद डॉ. लता वानखेडे एवं श्रीमती सविता गोविंद राजपूत (मंत्री श्री गोविंद राजपूत की धर्मपत्नी) उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोटिया, वार्ड पार्षद श्री रुपेश यादव, एस.वी.एन. महाविद्यालय के कुलसचिव श्री अनिल तिवारी एवं डॉ. प्रतिभा तिवारी भी गरिमा मंडित उपस्थिति रहे। चारों दिनों तक निरंतर चले इस सांस्कृतिक उत्सव में नगरवासी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध करते रहे। वातावरण भक्ति, आनंद, उल्लास और सामाजिक एकता से सराबोर हो उठा। समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए तथा आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं, भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं।” श्रीमती प्रियंका पांडे ने सभी विशिष्ट अतिथियों और नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा आगामी वर्ष में और भी भव्य एवं दिव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...



















