रिपोर्टर-संदीप कुमार वैष्णव, अजमेर, अलवर गेट थाना क्षेत्र के धोलाभाटा इंदिरा कॉलोनी में बुधवार रात एक बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल वृद्धा ओमवती देवी (78) को परिवार के सदस्य देर रात जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनके चेहरे के गाल पर 15 टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवारजनों के अनुसार, आरोपी बड़ा बेटा विनोद शराब पीने का आदी है। बुधवार देर रात उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर मां के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे ओमवती देवी के गाल पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद ओमवती देवी का छोटा बेटा ओमप्रकाश व रीटा उन्हें लेकर अलवर गेट थाने पहुंचे और आरोपी विनोद के खिलाफ शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















