बरेली, यूपी/नगर संवाददाताः बरेली में पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ और अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी से परेशान छात्रा ने बुधवार को आग लगाकर अपनी जान दे दी. मामला बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर मोहल्ला के है. स्थानीय निवासी हाईस्कूल की दलित छात्रा को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अंकित बीते तीन चार महीनों से परेशान किया करता था. आरोप है कि युवक ने किशोरी की चोरी से अश्लील तस्वीरें भी खींच ली थी. जिन्हें नेट पर डालने की धमकी देकर वो उसे अपने प्यार में जबरन फंसाने की कोशिश करता था. इतना ही नहीं अंकित छात्रा को कहीं और शादी करने पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी देता था. आरोप यह भी है कि अश्लील तस्वीरों को डिलीट करने के एवज में अंकित ने पीड़ित किशोरी से उसके घर में रखे जेवर और नकदी तक चोरी करवाकर हड़प लिए. बीते मंगलवार को पीड़ित किशोरी को अंकित ने स्कूल में जाकर धमकाया तो पीड़िता का हौसला टूट गया और उसने पूरा वाकया अपने परिजनों को बताकर आत्मघाती कदम उठा लिया. पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली. परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















