रिपोर्टर राजकुमार शुक्ला छतरपुर जिला जेल अधीक्षक दिलीप सिंह ने जिले के समस्त परिरूद्ध बंदियों के परिजनों को सूचित किया है कि 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पर्व पर बंदियों से मुलाकात के सुचारु संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यद्यपि शासकीय अवकाश है किंतु जेल में परिरूद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर यह सुविधा प्रदान की जाती है। विशेष मुलाकात के लिए आवश्यक निर्देश: पुरुष बंदियों से मुलाकात एवं राखी बाँधने के लिए केवल उनके परिवार की महिला सदस्य एवं 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। महिला बंदियों के भाइयों को दोपहर 3 बजे के बाद मुलाकात का समय दिया जाएगा। एक बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किया गया है। मुलाकाती परिजन स्वयं को स्वयं ही जेल से प्रशासित करना होगा। मुलाकात का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीकृत की जाएगी। बंदियों के परिजन अनिवार्य रूप से अपनी पहचान हेतु ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड इत्यादि में से कोई एक लाना होगा। मोबाइल, पर्स, खाने-पीने का सामान जेल के बाहर ही छोड़ना होगा। केवल मौसमी फल व पैक्ड मिठाई जो जेल कैंटीन से खरीदी गई हो, उसे ही जेल के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। नारियल जेल में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पूजा की थाली प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। राखी, चंदन, कुमकुम साथ लाने की अनुमति है। एक कैदी से मिलने आने वाले परिजन एक बार में सभी मिलेंगे, बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल पर नहीं बुलाया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















