जाजंगीर-चंपा, छत्तीसगढ़/नगर संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की आंगनबाड़ियां अब खूबसूरत प्ले स्कूल की तरह दिखाई देंगी. प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की घटती तादाद के मद्देनज़र लिया है.जांजगीर जिले की आंगनबाड़ियों प्ले स्कूल की तर्ज पर सजाया जा रहा है. इनकी रंगीन दीवारें बच्चों को आकर्षित करने वाली बनाई जा रही हैं. यह सजावट आकर्षक होने के साथ ही बच्चों के लिए ज्ञान वर्धक भी होगी.ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए दीवारों पर हिंदी वर्णमाला के अक्षर, अंग्रेजी वर्णमाला के लेटर के साथ कार्टून कैरेक्टर, पक्षी, फल, सब्जी, जानवरों के नाम सहित चित्रण किया जा रहा है. गौरतलब है की जांजगीर जिले में आंगनबाड़ियों की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी की जगह प्ले स्कूल में भेजना ज्यादा पसंद करते थे. आंगनबाड़ी की गिरती साख को बचाने और बच्चों की दर्ज संख्या को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
















