फरिदाबाद, हरियाणा/नगर संवाददाताः पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते एक पति ने गुरुवार को काम करने जा रही अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया. घटना फरीदाबाद के सेक्टर-11 की है जहां स्थानीय लोगों ने तेजाब गिरने के बाद पानी डालकर महिला को बचाया. फिलहाल महिला को बादशाह खान अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है. दरअसल रितु की पहली शादी बुलंदशहर निवासी एक युवक के साथ करीब 5-6 साल पहले हुई थी. जो बाद में टूट गई और इस दौरान उसका मिलना मुजेसर गांव में रहने वाले नीरज के साथ हो गया. वर्ष 2013 में रितु और नीरज ने गांव के ही एक मंदिर में शादी कर ली और एक साथ रहने लगे.2 साल एक साथ रहने के बाद रितु और नीरज का आपस में झगड़ा रहने लगा और दोनों अलग हो गए. घायल रितु की माने तो आज सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर वह सेक्टर 11 के एक मकान में काम करने जा रही थी. रास्ते में उसे नीरज मिल गया जिसने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसके ऊपर पानी डाल कर उसे बचाया. पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की मानें तो आरोपी जल्द ही जेल में होगा.
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














