सीवान, बिहार/नगर संवाददाताः सीवान में गुरूवार को पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की विभिन्न मामलों में कोर्ट में पेशी हुई. दोपहर ठीक एक बजे मो. शहाबुद्दीन चमचमाती नयी पजेरो स्पोर्ट्स कार में सवार होकर सीवान व्यवहार न्यायलय पहुंचे.यहां से उनके अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने कोर्ट में उनकी हाजिरी पेश करायी और उसके बाद शहाबुद्दीन वापस अपनी गाड़ी में बैठ कर लौट गए. अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने बताया कि कुल 22 मामलो में प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार की अदालत और एक मामले में एडीजे पंचम मो रियाजुद्दीन की अदालत में उनकी हाजिरी दी गयी. दोनों कोर्ट वैकेंट होने के कारण इंचार्ज कोर्ट में महज हाजिरी का आवेदन देकर शहाबुद्दीन लौट गए. आपको बता दें कि पूर्व में इन सभी मामलो कि सुनवाई सीवान मंडल कारा में बने स्पेशल कोर्ट में होती थी. इन सभी मामलो में शहाबुद्दीन बेल पर हैं और सभी की आज तिथि थी लिहाजा शहाबुद्दीन कोर्ट आये थे. दोनों कोर्ट वैकेंट होने के कारण मामलों में जिरह नहीं हो सकी और शहाबुद्दीन अपनी हाजिरी देकर वापस लौट गये.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















