गोरखपुर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददताः गोरखपुर में बुधवार दोपहर चाचा ने अपने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली कनपटी में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान यहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ की है. जहां के 24 साल के बृजेश अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था. इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड चाचा रामचन्दर यादव अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घर से बाहर निकले और निशाना साधते हुये बृजेश की कनपटी पर गोली मार दी.गोली लगते ही बृजेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर घर व आस-पास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और बृजेश को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















