नई दिल्ली/नगर संवाददाताः राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ‘ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं’ उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार ‘रमजान’ के एक महीने की इबादत के बाद आता है. हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुन: समर्पित करने के साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार हमें आपसी सद्भावना हेतु देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने और हम में से हर एक को प्रेम और भाईचारे के मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित करता है. उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के प्रतीक ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.अपने संदेश में उन्होंने आज कहा कि यह त्योहार लोगों में भाईचारे और आपसी समझ की परंपरागत अभिव्यक्ति का प्रतीक है.उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’ अंसारी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने का यह त्योहार लोगों में भाईचारे और आपसी समझ की परंपरागत अभिव्यक्ति का प्रतीक है और यह करुणा, परोपकार और उदारता की भावना को मजबूत करता है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है. यह खास दिन समाज में शांति और सद्भाव की भावना को और मजबूत करे.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















