बिलासपुर, छत्तीसगढ़़/सीएस गंभीरः एसीबी की टीम ने आज एक साथ रायपुर,बिलासपुर,कोरबा,रायगढ़ में पदस्थ विभिन्न अधिकारियों के दस स्थानों पर छापा मारा है। छापामार कार्रवाई अभी भी चल रही है। अभी तक के हिसाब किताब में करोडो़ं की संपत्ति बरामद हुई है। बिलासपुर स्थित चौबे कालोंनी में रायगढ़ घरघोड़ा के सीएमओ अरूण शर्मा के निवास पर एसीबी टीम ने सुबह छापा मारा। जैसे ही एसीबी की टीम अरूण शर्मा के निवास पर पहुंची भनक लगते ही घर के लोगों ने 35 लाख रूपए तकिये कवर में भरकर पीछे फेंक दिया। टीम ने 35 लाख रूपए अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई अभी भी चल रही है। कितनी संपत्ति मिली है। अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। एसीबी की टीम ने कोरबा के पीएमजीएसवाय अधिकारी एस.एन.पाठक के ठिकाने पर छापा मारा है। इसी तरह जल संसाधन विभाग के एसडीओ अनिल राही निवास पर भी एसीबी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों अफसरों के ठिकाने से एसीबी को भारी सफलता मिली है। टीम ने रायपुर जल विहार स्थिल खाद्य अधिकारी दयामणि मिंज के निवास पर भी छापा मारा है। दयामणि मिंज लम्बे समय तक बिलासपुर में खाद्य अधिकारी के रूप में पदस्थ रही हैं। बिलासपुर में रहते हुए दयामणि मिंज पर भ्रष्टाचार के कई शिकायतें थी। मिंज का बिलासपुर के बाद उनका स्थानांतरण दुर्ग हो गया। एसीबी की टीम ने रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंद्राकर रायपुर के घर पर भी छापा मारा है। टीम की कार्रवाई शिक्षा विभाग के डायरेक्टर हरिराम शर्मा के यहां भी चल रही है। एसीबी टीम की छापामार कार्रवाई रायपुर में 3 और बिलासपुर में 4 अधिकारियो के यहाँ चल रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
















